{"_id":"c34494b0-bcd0-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"womens-handbags-contain-more-bacteria-than-the-average-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट से ज्यादा गंदे होते हैं महिलाओं के हैंडबैग","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
टॉयलेट से ज्यादा गंदे होते हैं महिलाओं के हैंडबैग
Updated Wed, 15 May 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर हम मानते हैं कि टॉयलेट सीट सबसे गंदी होती है।
विज्ञापन
लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि घर में और भी कई ऐसी चीजें होती हैं जो टॉयलेट से ज्यादा गंदी हो सकती हैं।
डेली मेल के अनुसार एक शोध से पता चला है कि महिलाओं के हैंडबैग में टॉयलेट से ज्यादा बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। पांच में से एक हैंडबैग में मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करने वाले बैक्टीरिया पाए जाते हैं।
अध्ययन के दौरान सामने आया कि हैंडबैग में हैंड क्रीम और बोतलों में एक औसत टॉयलेट सीट से ज्यादा बैक्टीरिया पाए जाते हैं, हालांकि बैग में ही मौजूद लिपस्टिक और काजल पैकेट पर थोड़े कम बैक्टीरिया होते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का कहना है कि लेदर बैग में बैक्टीरिया के पैदा होने और बढ़ने की संभावना सबसे अधिक होती है।
उन्होंने महिलाओं को सुझाव दिया कि वे नियमित रूप से अपने हैंड बैग को एंटीबैक्टीरियल जेल से साफ करें।
एक अन्य अध्ययन में पता चला कि कार्यस्थल और रसोई की गंदगी भी हमारे लिए बीमारी का कारण बन सकती हैं।
इसकी वजह शायद ये है कि टॉयलेट की सफाई पर हम बहुत ध्यान देते हैं लेकिन बैग किचन आदि में साफ-सफाई पर उतना ध्यान नहीं देते।