फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   women with no forehead

इस औरत के सिर से गायब हो गया उसका माथा, पढ़ें कैसे?

Fri, 28 Mar 2014 05:47 PM IST
Updated Fri, 28 Mar 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
women with no forehead

अपने चेहरे को बिना माथे के देखना कैसा लगता होगा? आंखों के ऊपर माथा न होकर अगर कोई गहरी चोट जैसी चीज रहे, तो देखने वाले को कभी शीशा देखने का मन ही न करे।

विज्ञापन


ऐसी ही कुछ दर्दनाक कहानी है इस महिला की। रूह कंपा देने वाली इस कहानी में इस महिला को एक खतरनाक बीमारी हो गई जिसने उसका चेहरा खत्म कर दिया है।

भयंकर बीमारी से थी पीड़ित

women with no forehead

दरअसल, कुछ वक्त पहले 45 साल की पिप को माथे पर एक छोटा सा घाव निकल आया था। इस घाव के लिए उन्होंने अपना इलाज भी करवाया लेकिन वो ठीक नहीं हो सका।

समय के साथ वो ठीक होने के बजाय और बढ़ता ही चला गया।

कई तरह की जांच होने के बाद भी बहुत दिनों तक ये पता नहीं लग पाया था कि उन्हें एक रेयर तरह का कैंसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा माथा हुआ खत्म

women with no forehead

डीएफएसपी नाम का ये कैंसर एक रेयर तरह का कैंसर है जो हड्डियों, मसल्स और स्किन में होता है।

पिप को ठीक समय पर इस बात का पता ही नहीं चल पाया कि उन्हें ये कैंसर है और ये उनके माथे से लेकर सिर के अंदर की हड्डी को भी खराब कर रहा है।

ये कैंसर इतना ज्यादा बढ़ गया कि कैंसर के जख्म ने पिप के पूरे माथे को खत्म कर दिया। ये माथा उन्हें बहुत दर्द भी देता था।

विज्ञापन

करवाई सर्जरी

women with no forehead

ये कैंसर उनके माथे को खराब करने के बाद पीछे पूरे सिर में भी फैल रहा था। इससे परेशान होकर पिप ने उसे सर्जरी कराने की सोची।

सर्जरी कराने के बाद पिप के सिर के कैंसर को निकाल बाहर किया गया। साथ ही में डॉक्टरों ने पिप के माथे पर एक नकली माथे जैसी चमड़ी लगा दी।

नकली चमड़ी को लगाने के बाद पिप पहले से काफी ठीक दिख रही थी। लेकिन फिर भी उनका माथा नकली ही लग रहा था।

अब इसको छुपाने के लिए वो विग पहनती हैं। पिप कैंसर मुक्त होकर बेहद खुश हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed