फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   women who stinks like roten eggs and fishes

हे भगवान! इस महिला से आती है सड़ी मछली और अंडों जैसी दुर्गंध

Tue, 08 Apr 2014 08:14 AM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
women who stinks like roten eggs and fishes

ऐसा कहा जाता है कि हर पुरूष और महिला की अपनी एक गंध होती है जो उसे एक-दूसरे के करीब बनाए रखती है।

विज्ञापन


अक्सर हम भी लोगों के बीच अपना अच्छा इंप्रेशन बनाने के लिए परफ्यूम या फिर डियोड्रेंट लगाकर ही किसी जगह पर निकलते हैं।

लेकिन ये एक ऐसी महिला की कहानी है जो चाहें जहां जाए उससे लोग पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं।

इसकी वजह उसका बर्ताव नहीं बल्कि वो गंध है जिससे उसके जान-पहचान के लोग परेशान रहते हैं।

वो आती है और दुर्गंध लाती है

women who stinks like roten eggs and fishes

44 साल की ऐली पिछले 14 सालों से जिल्लतों भरी जिंदगी जी रही हैं। लोग उसके पास सिर्फ दसलिए आना पसंद नहीं करते क्योंकि उसके शरीर से सड़ी हुई मछलियों और अंडों जैसी दुर्गंध आती है।

दरअसल, ऐली कुछ ऐसे दुनिया के दुर्लभ लोगों में से है जिसे ट्रीमिथाएलैमूनरिया नाम की बीमारी है।

टीएमएयू नाम से मशहूर इस बीमारी में  शरीर से ऐसी गंध निकलती है जिससे लगता है कि वो सड़ी हुई मछली हो या फिर अंडा।

इस बीमारी से पीड़ित ऐली का कोई दोस्त नहीं बचा है। ऐली का कहना है कि जो लोग उसे नहीं भी जानते हैं वो भी उसे साबुन, स्प्रे और परफ़्यूम जैसी चीजें देकर उसका मजाक उड़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं है कोई इलाज

women who stinks like roten eggs and fishes

अपनी इस बीमारी को लेकर जब ऐली डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर ने उसे साफ-सफाई बढ़ाने और बदबू से दूर रहने के तरीके बताए।

हांलाकि अभी भी उसका इलाज जारी है लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि इस बीमारी का कोई इलाल संभव नहीं।

उसे हमेशा खास तरह का परफ्यूम इस्तेमाल करना होगा और बार-बार नहाते रहना होगा। इसके अलावा इसका कोई उपचार नहीं है।

पानी के अंदर घड़ियाल को लगा हजार वोल्ट का झटका!

हे भगवान! चैरिटी जुटाने के लिए बिकनी पहन बाहर आई वो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed