{"_id":"129991d6-16b0-11e2-b648-d4ae52bc57c2","slug":"women-in-forties-give-birth-to-grandson","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब नानी ने दिया नाती को जन्म, जुड़ गए दो दो रिश्ते","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जब नानी ने दिया नाती को जन्म, जुड़ गए दो दो रिश्ते
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Mon, 15 Oct 2012 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैंतालीस साल की एंजी स्टाकस्टोन ने एक बार फिर अपनी बेटी को नया जीवन दिया है। दरअसल बेटी द्वारा गर्भधारण न कर पाने की वजह से एंजी ने अपनी बेटी के लिए नाती को अपनी कोख से पैदा किया। इस तरह एंजी अपने बेटे की मां के साथ साथ नानी भी बन गई है। मामला अमेरिका के जार्जिया का है जहां एंजी ने अपनी बेटी क्रिस्टा के लिए 45 साल की उम्र में गर्भधारण किया।
नौ महीने तक अपनी बेटी के बेटे को कोख में पालने के बाद एंजी ने बेटे को जन्म दिया और उसे पाकर क्रिस्टा बेहद खुश है। अपनी नानी की कोख से पैदा हुए नन्हा टुकर (बच्चे का नाम)अब अस्पताल से घर आ चुका है। डॉक्टरों के अनुसार क्रिस्टा कुछ खामियों के चलते बच्चा पैदा करने में असमर्थ थी जिसकी वजह से वो अवसाद का शिकार होने लगी थी। मां होने के नाते एंजी से ये दुख देखा नहीं गया और उसने अपनी बेटी के लिए एक बार फिर गर्भ धारण करने का फैसला किया।
एंजी ने कहा कि ये फैसला करने के बाद के दिन काफी परेशानी भरे रहे। लोग उस पर व्यंग्य कसा करते थे। लोग पूछते कि तुम फिर से मां बनना चाहती हो। तब जवाब में एंजी कहती, नहीं मैं अपने नाती को दुनिया में ला रही हूं।
विज्ञापन
एंजी ने कहा कि ये फैसला उन्होंने अपनी बेटी और दामाद की रजामंदी से लिया और उन्होंने अपने बच्चे के लिए मेरा पूरी तरह साथ दिया।
एंजी ने कहा कि 26 साल बाद फिर से मां बनने का अनुभव काफी कौतुक भरा था। बकौल एंजी वो काफी चीजें भूल गई थी लेकिन बेटी क्रिस्टा ने हर समय उनका ध्यान रखा और टुकर के जन्म तक वो उनके साथ साए की तरह रही। एंजी का कहना है कि वो अपनी बेटी कि किसी भी हालत में दुखी नहीं देख सकती, खासकर तब जब उसका कोई कसूर भी न हो।