{"_id":"9e5d6926-6909-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"women-have-to-work-harder-than-men-to-lose-weight","type":"story","status":"publish","title_hn":"...इसलिए मर्दो से ज्यादा मेहनत करती हैं औरतें","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
...इसलिए मर्दो से ज्यादा मेहनत करती हैं औरतें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 28 Jan 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये बात उन औरतों को आहत कर सकती है जो वजन घटाने के लिए अपने पार्टनर के साथ एक्सरसाइज करती हैं। खबर है कि वजन घटाने के लिए औरतें मर्दो से 20 फीसदी ज्यादा मेहनत करती हैं। यही नहीं समान अनुपात में वजन घटाने के लिए महिलाओं को मर्दो की तुलना में अपनी डाइट पर भी 20 फीसदी अतिरिक्त ध्यान देना पड़ता है। हालांकि इसका कारण शारीरिक बनावट और हार्मोन संतुलन पर निर्धारित है।
विज्ञापन
डेली मेल के मुताबिक वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एक समान वजन घटाने के उद्देश्य से अगर एक्सरसाइज करनी हो तो औरतों को मर्दो से 20 फीसदी ज्यादा पसीना बहाना पड़ता है। यही नहीं उन्हें मर्दो से 20 फीसदी ज्यादा डाइट फॉलो करनी होगी।
विज्ञापन
अमेरिकी प्रांत मिसूरी में मिसूरी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह बात कही है। वैज्ञानिकों ने ये बात साबित करने के लिए एक अनुपात में मोटे महिला और पुरुषों को शामिल किया। इन्हें एक ही प्रक्रिया और अनुपात में एक्सरसाइज और डाइट प्लान दिया गया। यहां पुरुषों को महिलाओं की तुलना में 20 फीसदी अतिरिक्त फायदा मिला।
विज्ञापन
16 हफ्ते के इस एक्सरसाइज प्लान में 75 महिला पुरुषों को एरोबिक कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज कराई गई। 16 हफ्तों के बाद आने वाला परिणाम आश्चर्य जनक था। यहां पुरुषों के वजन में एक्सरसाइज के अनुरूप बदलाव आया। वहीं दूसरी ओर महिलाओं के परिणाम में 20 फीसदी अतिरिक्त मेहनत करके रिजल्ट आया।