{"_id":"c1629ea4-9768-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"women-don-t-trust-their-chaps-with-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब के मामले में मर्दो पर भरोसा नहीं करती औरतें","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जेब के मामले में मर्दो पर भरोसा नहीं करती औरतें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 28 Mar 2013 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की पतलून की जेब और पर्स टटोलने वाली पत्नियों के लिए राहत की खबर है। केवल भारत ही नहीं दुनिया भर की औरतें रुपए पैसे के मामले में अपने पति पर विश्वास नही करतीं। हाल ही में कराए गए एक सर्वे के मुताबिक रुपए पैसे के मामले में औरतें मर्दो पर कम ही भरोसा करती हैं। जबकि मर्दो के मामले में भरोसे का अनुपात औरतों से ज्यादा है।
विज्ञापन
डेली मेल के मुताबिक एक तिहाई से ज्यादा औरतें फाइनेंशियल मामलों में अपने पति पर भरोसा नहीं करती। यानी कि भारत में पत्नियों द्वारा पति का पर्स और जेब चैक करना कुछ ज्यादा बुरा नहीं है।
विज्ञापन
सर्वे बताता है कि पिछले कुछ सालों में रुपए पैसे के मामलों में औरतों का शक कुछ ज्यादा ही गहरा हो गया है और इसका कारण आर्थिक मंदी, नौकरी का छूटना और आर्थिक निर्भरता है।
विज्ञापन
सर्वे बताता है कि पर्स संभालने की बात हो तो मर्द आंख मूंद कर अपने दोस्तों और पत्नी पर भरोसा करते हैं। लेकिन औरतें बहुत कम मामलों में अपना पर्स अपने दोस्तों और पति को संभालने के लिए देती हैं।
यॉर्कशायर बिल्डिंग सोसाइटी के क्रिस पिलिंग द्वारा कराए गए इस सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि वो अपने फाइनेंशियल सीक्रेट्स अपने पार्टनर या बेस्ट फ्रैंड के साथ शेयर नहीं करते। दूसरी तरफ एक तिहाई लोगों ने कहा कि वो कर्ज न चुका पाने वाले अपने दोस्त को कभी माफ नहीं करेंगे।
क्रिस पिलिंग द्वारा कराए गए सर्वे का मुख्य उद्देश्य ये जानना था कि समाज के बदलते पैमानों में विश्वास का अनुपात कितना है। सर्वे में स्वीकार किया गया कि बदलते जमाने और फाइनेंशियली परेशानियों के चलते लोग एक दूसरे पर कम ही विश्वास करते हैं।