हैरतअंगेज! कोमा में बिना दर्द दिया बच्चे को जन्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो प्रेग्नेंट थी। लेकिन प्रेगनेंसी में ही दुर्भाग्य से उसका कार एक्सिडेंट हो गया। दुर्घटना भी ऐसी जिसमें वो सीधे कोमा में पहुंच गई।
उसके कोमा में जाने का मतलब था बच्चे के जीने के कम से कमतर मौके बचना। लेकिन डॉक्टर उसे कोमा की स्थिति में ही बच्चा ठीक से गर्भ में बढ़ते रहने देने में काबिल हो गए।
अपने प्रेग्नेंसी के ज्यादातर महीने उसने इसी बिस्तर पर लेटकर ही काट दिए।
हुआ बच्चा
डॉक्टरों की 24 साल की चेस्टिटी कूपर नामकी इस महिला पर पूरी नजर थी। वो मशीनों के मदद से ही बच्चे का भी ध्यान दे रहे थे।
थोड़े दिनों बाद कूपर की प्रेग्नेंसी डेट नजदीक आ गई। इस बात का पता खुद कूपर को नहीं था। फिर डॉक्टरों ने मिलकर इस महिला को लेबर पेन के लिए इंजेक्शन दिए।
लेकिन फिर भी महिला कोमा की स्थिति से जरा देर के लिए भी बाहर नहीं निकली और बिना चिल्लाए ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया।
फिट बच्ची को दिया जन्म
वो पल सबके लिए बड़ी हैरानी भरा था कि कोमा में लेटी महिला ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया।
हांलाकि ये बच्ची दो महीने पहले ही जन्म ले चुकी है लेकिन फिर भी वो एकदम ठीक है।
अब सभी को इंतजार है कि कूपर भी जल्द ही होश में आएं और अपने बच्चे को देखें।
बाप रे! दस सालों से दो मगरमच्छों के साथ रहती थी ये महिला