फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   woman who has the longest beared

ये है दुनिया की सबसे लंबी दाढ़ी वाली औरत

Sat, 18 May 2013 05:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 18 May 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
woman who has the longest beared

अभी तक दाढी और मूंछ मर्दों की नाक का सवाल हुआ करती थी। लेकिन एक महिला ऐसी है जिसकी दाढ़ी मूंछ ने उसे दुनिया भर में लोकप्रिय बना दिया है।

विज्ञापन


इलिनोइस की विवियन व्हीलर दुनिया में सबसे लंबी दाढ़ी मूंछ वाली महिला हैं। अपनी 11 इंच (27.9 सेमी) लंबी दाढ़ी की बदौलत व्हीलर ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम भी दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


व्हीलर बताती है यूं तो एक साल की उम्र में ही उनके चेहरे पर थोड़े बहुत बाल आने शुरू हो गए थे। सात साल की उम्र में उनके पिता ने जोर देकर उनसे शेविंग करवानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता चाहते थे कि बेटी लड़कियों की तरह दिखे और लोग उसका मजाक न उड़ाए। व्हीलर भी पिता की बात मानकर हर दो दिन बाद शेविंग किया करती थी।

1993 में व्हीलर ने शेविंग करना बंद कर दिया। व्हीलर का कहना है कि उन्हें अहसास हुआ कि ईश्वर ने उन्हें एक ऐसी सौगात सौंपी है जो हर किसी के पास नहीं होती।

1993 के बाद से व्हीलर ने शेव नहीं की और अब उनकी दाढ़ी मूंछ काफी घनी हो चुकी है। कई लोग व्हीलर को देखकर पहचान नहीं पाते कि वो महिला है या पुरुष।

व्हीलर कहती हैं कि दाढ़ी मूंछ वो कभी नहीं कटवाएंगी क्योंकि इन्हीं की बदौलत उन्हें दुनिया भर में पहचान मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed