{"_id":"d9b93196d7a5c8f2a334b4bf0df7174b","slug":"woman-unknowingly-live-tweets-husband-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाकः जिसके मरने की खबर दुनिया को दी, वो पति निकला!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दर्दनाकः जिसके मरने की खबर दुनिया को दी, वो पति निकला!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
इसे उस महिला का दुर्भाग्य कहें या महज एक इत्तफाक कि जिस दुर्घटना के बारे में वो लगातार ट्वीट कर रही थी, उसमें उसका अपना कोई बेहद करीबी भी था।
विज्ञापन
मिरर की खबर के अनुसार, अमूमन लोग राह चलते सड़क-यातायात के बारे में सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपडेट करते हैं। ये अजीबोगरीब मामला भी वैसा ही है।
विज्ञापन
लड़की या अजूबा? खाना खाते ही हो जाती है प्रेगनेंट
जिसमें एक महिला माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक दुर्घटना को लगातार लाइव अपडेट कर रही थी, लेकिन उसे पता ही नहीं था कि दुर्घटना में मरने वालों में से एक उसका पति है।
विज्ञापन
वॉशिंगटन की कैरेन जॉनसन ने ट्वीटर पर अपडेट किया कि तीन वाहन आपस में टकरा गए हैं। उसकी इस अपडेट पर कुछ और लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी और अपनी जानकारी शेयर की।
कैरेन को शक हुआ कि दुर्घनाग्रस्त होने वालों में से एक उसका पति भी है। जब उसने ट्वीट पर ही कुछ और जानकारी शेयर करने को कहा तो उसे पता चला कि उसका शक, सच है।
बकरी नहीं डॉक्टर कहिए जनाब, जानती है कैंसर का इलाज!
कैरेन के पति क्रेग जॉनसन की कार एक दूसरी कार से टकरा गई थी और इसमें उसकी मौत हो गई थी। जबकि दूसरी कार की चालक महिला को अस्पताल ले जाया गया था।