फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   woman glueing her lips together

होठों पर लगाया कुछ ऐसा कि उड़ गए पुलिस के होश

Sat, 29 Jun 2013 04:57 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Jun 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
woman glueing her lips together

वो चाहती तो यही थी कि उसके होंठ सुंदर, मुलायम हो जाएं लेकिन हो गया कुछ और ही। आधी रात को वो उठी और अपने होंठों पर कुछ ऐसा लगा लिया कि उसके होंठ ही चिपक गए।

विज्ञापन


मेट्रो की खबर के मुताबिक, इसके बाद उसकी हालत ऐसी हो गई कि उसे मदद के लिए पुलिस को फोन करना पड़ा। फोन के दौरान उसने कुछ इस तरह बात की कि पुलिसवालों के होश उड़े गए।
विज्ञापन


दरअसल पुलिस को लगा कि किसी ने उस महिला का अपहरण कर लिया है और इसलिए वो इस तरह बोल रही है।

न्यूजीलैंड के ड्यूनेडिन की 64 वर्षीय महिला आज भी उस दिन के बारे में सोचकर झेंप जाती हैं। उन्होंने बताया कि उस रात होंठ काफी सूखे हुए से लग रहे थे। इसलिए बिस्तर से उठकर सीधे लिप-बाम उठा लिया। न तो पढ़ा और न ही सूंघकर देखा कि ये क्या है। बस होंठों पर लगा लिया और आकर सो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल लिपस्टिक सभी समस्याओं का समाधान

थोड़ी देर बाद वो अपना मुंह तक नहीं खोल पा रही थीं। उसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस के किसी भी सवाल का जवाब उनके पास नहीं था। वो बस सांस की आवाज से जवाब दे रही थीं।

उधर पुलिस को लगा कि किसी ने महिला का मुंह दबा रखा है। पुलिस ने तुरंत अपनी एक टीम वहां भेज दी। इसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई।

जहां पैराफीन के इस्तेमाल से उनके होंठों पर लगा गोंद हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed