{"_id":"86e43b9e-7598-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"woman-dies-after-downing-2-gallons-coke-per-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहतरमा को भारी पड़ गया ये अजीबोगरीब शौक","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मोहतरमा को भारी पड़ गया ये अजीबोगरीब शौक
वेलिंगटन।
Updated Wed, 13 Feb 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले शौक और फिर आदत। लेकिन आदत छुड़ाए नहीं छूटती और यही आदत जान की दुश्मन बन जाती है। एक महिला को कोका-कोला पीना बहुत पसंद था। इतना पसंद था कि वह एक दिन में 10 लीटर कोका-कोला गटक जाती थी। धीरे-धीरे यह उसकी आदत में शुमार हो गया, लेकिन जब उसकी मौत हुई तो जांच में इसकी मुख्य वजह उसकी यह आदत निकली! यह कोई कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है। यह सच्ची कहानी है न्यूजीलैंड की रहने वाली 30 वर्षीय नताशा हैरिस की। आठ साल के बच्चे की इस मां की मौत फरवरी 2010 में हुई थी।
उनकी मौत की जांच करने वाले अधिकारी डेविड क्रेरर ने पाया कि नताशा ने सालों से अत्यधिक मात्रा में ठंडे पेय पदार्थ का सेवन किया था। उन्होंने कहा कि नताशा को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से सामना करना पड़ा था, जिनका संबंध उनके द्वारा अत्यधिक मात्रा में पीए गए कोका-कोला से हो सकता है। इसने ह्रदय संबंधी बीमारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई होगी, जिसने आखिरकार उन्हें मार ही डाला। उनकी कोका-कोला पीने की आदत ने मेटाबॉलिक असंतुलन के विकास को बढ़ावा दिया, जिससे इस बीमारी का जन्म हुआ।
एक पैथोलॉजिस्ट ने पाया कि शराब का सेवन न करने के बावजूद नताशा हैरिस का लीवर बढ़ा हुआ था और उनके खून में पोटैशियम का स्तर कम हो गया था। यह सब कोका-कोला के सेवन से शरीर में अत्यधिक मात्रा में मौजूद चीनी के कारण एकत्रित वसा से हुआ। इससे ह्रदय संबंधी प्रक्रिया प्रभावित होती है।
विज्ञापन
सॉफ्ट ड्रिंक उत्पादों पर जारी हो स्वास्थ्य चेतावनी
नताशा हैरिस के परिवार ने कहा कि वह कोका-कोला पीने की आदी हो चुकी थीं। वह इसे दिन भर पीती रहती थीं। इसके कारण उनके सभी दांत खराब हो गए थे। फिर भी उनके परिवार ने नहीं सोचा था कि उनकी यह आदत इतनी खतरनाक है, क्योंकि सॉफ्ट ड्रिंक पर कोई स्वास्थ्य चेतावनी नहीं जारी नहीं की गई थी। डेविड क्रेरर ने सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली सभी कंपनियों से अपने उत्पादों पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कंपनियों को अपने उत्पादों पर कैफीन की मात्रा का उल्लेख करना चाहिए और इसकी अत्यधिक मात्रा स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, इस संबंध में चेतावनी जारी करनी चाहिए।