फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   woman cheats death after jumping onto tracks to retrieve her cellphone

एक फोन की खातिर चलती ट्रेन के आगे कूद पड़ी

Tue, 02 Apr 2013 11:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 02 Apr 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
woman cheats death after jumping onto tracks to retrieve her cellphone
फोन हमारी जिंदगी में बहुत अहमियत रखता है। लेकिन इतनी अहमियत कि कोई अपनी जिंदगी ही दांव पर लगा डाले। फोन के लिए ऐसी ही दीवानगी ब्राजील के रेलवे स्टेशन पर दिखी जहां एक औरत फोन उठाने के लिए सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद पड़ी।
विज्ञापन


देखिए वीडियो
विज्ञापन


मामला साओ पाओलो का है। यहां एक रेल यात्री ने रेलवे स्टेशन पर ऐसा ही हैरतअंगेज वाकया अपने कैमरे में कैद कर लिया। हुआ यूं कि एक औरत स्टेशन पर खड़ी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। अचानक उसका फोन ट्रेक पर गिर पड़ा। महिला यह देखे बगैर कि ट्रेन प्लेटफार्म में घुस चुकी है, फोन उठाने के लिए ट्रेक पर कूद पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस पास खड़े लोग महिला की जान खतरे में चिल्ला उठे। तभी एक सुरक्षाकर्मी और एक अन्य व्यक्ति ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को ऊपर खींच लिया। एक पल की देर होती तो महिला ट्रेन के नीचे कुचली गई होती। सही सलामत ट्रेक पर खुद को पाकर पहले तो महिला सकते में आ गई और फिर तुरंत ही स्थिति को समझ कर रोने लगी।


लोगों ने देखा कि महिला फोन को ध्यान से देखते हुए एक तरफ चली गई। इसके काफी देर बात तक स्टेशन पर इस संबंध में बात होती रही।

तीन दिन पहले ही फिलाडेल्फिया में ट्रेक पर गिरे 63 साल के एक बुजुर्ग को यात्रियों ने बचा लिया था। ये बुजुर्ग भी ट्रेक पर गिरा अपना सामान उठाने के लिए ट्रेक पर उतरा था कि ट्रेन आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed