फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   woman buries husband in backyard

क्रिया-कर्म को पैसे नहीं, मजबूरी में क्या कर डाला

Sat, 22 Jun 2013 12:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 22 Jun 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
woman buries husband in backyard

पैसे की तंगी के चलते वो अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं कर सकी और उसे घर के पिछवाड़े में ही दफना दिया। एपल वैली की इस 59 साल की महिला ने शेरिफ के अधिकारियों को बताया कि ऐसा करना उसकी मजबूरी थी।

विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, एपल वैली के पुलिस को बाहरी सूत्रों से इस घर में एक शख्स की मौत की खबर मिली। जब पुलिस वहां पहुंची तो उसे शक था कि संभव है कि महिला ने ही अपने पति को मार दिया हो।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ हफ्ते पहले ही उसके पति की मौत हो चुकी थी लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो उसका अंतिम संस्कार कर पाती। इसलिए उसने उसे खुद ही दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने जब शव को निकाला तो उस पर किसी तरह के चोट के निशान तो नहीं थे लेकिन पुलिस ने उस महिला को अवैध तरीके से शव दफनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि यहां-वहां कहीं भी शव दफना देना सही नहीं है और ये आस-पास के लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed