फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Woman becomes world’s youngest grandma at 23

लो जी, मां बनने की उम्र थी, बन गई दादी अम्मा

Sat, 20 Apr 2013 11:08 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 20 Apr 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
Woman becomes world’s youngest grandma at 23

अब तक हम कम उम्र में मां बनी लड़कियों के बारे में सुनते थे। लेकिन रोमानिया में 23 साल की एक महिला दुनिया की सबसे कमउम्र दादी मां बन चुकी है।

विज्ञापन


जी हां, रोमानिया की 23 साल की रिफ्का दादी मां बन गई है। रिफ्का की 11 साल की बेटी मारिया एक बेटे को जन्म देकर रिफ्का को दादी मां बना चुकी है। पोता दो साल का हो चुका है और रिफ्का की पोते की देखभाल करती है।
विज्ञापन


गजब बात ये भी है कि दादी मां बनी रिफ्का की मां की उम्र भी 40 साल से कम है।

इंटरेस्टिंग फेक्ट इंफो द्वारा मिली खबर के अनुसार रोमानिया की रिफ्का घुंमतु समुदाय से ताल्लुक रखती है। इस समुदाय में लोग घूमते फिरते आजीविका करते हैं। इस समुदाय में कम उम्र में ही बच्चों की शादी कर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्चर्य की बात ये है कि रिफ्का की बेटी के बेटे का भी पैदा होने के कुछ ही बाद रिश्ता तय कर दिया गया है। दो साल के इस बच्चे की शादी आठ साल की एक लड़की के साथ तय कर दी गई है। लड़के के दस साल के होते ही शादी को मंजूरी भी मिल जाएगी।


रिफ्का ने बताया कि उसकी शादी भी दो साल की उम्र में कर दी गई थी। लेकिन उसने दस साल की होने के बाद अपने पति के साथ रहना आरंभ किया था। रिफ्का बताती है कि वो भी जल्द ही मां बन गई।

वो चाहती थी कि मारिया स्कूल जाए लेकिन पति के साथ रहने के सात महीने बाद मारिया भी गर्भवती हो गई। रिफ्का का कहना है कि वो अपने और अपनी बेटी के लिए कुछ अलग चाहती थी लेकिन समुदाय की रीतियों के खिलाफ नहीं जा पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed