{"_id":"19d870d0-c39d-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"woman-79","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा आया नहीं, पर दुल्हन ने ले लिए फेरे ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दूल्हा आया नहीं, पर दुल्हन ने ले लिए फेरे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 23 May 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप भले ही इसे मजाक समझिए लेकिन अब शादी के लिए दूल्हे की जरूरत नही है। शादी के मंडप में दूल्हा न भी पहुंचे तो भी शादी हो जाएगी और ये मामला किसी यूरोपीय देश का नहीं बल्कि भारत का है।
यहां दूल्हा मंडप में नहीं पहुंचा फिर भी शादी हो गई। दूल्हा मंडप में नहीं था तो दुल्हन ने उसके कपड़े के साथ ही सात फेरे ले लिए।
पूरे जिला के मजरे गंगोली गांव में हुई इस अजीबो-गरीब शादी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं कि शादी के कुछ दिन पहले ही वर के बहनोई की हत्या हो गई। जिसके आरोप में उसे जेल हो गई। वहीं दूसरी ओर शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं और मेहमान भी आ चुके थे।
ऐसे में घरवालों ने सोचा कि शादी टालने से बेहतर है कि प्रतीकात्मक शादी करा दी जाए। लड़के पक्ष के लोग वर के कपड़े लेकर मंडप में पहुंचे जहां लड़की ने उसी के साथ सात फेरे लिए। पंडित ने पूरे रस्मों-रिवाज से शादी संपन्न कराई।
विज्ञापन
घरवालों का कहना है कि लड़के के रिहा होने के बाद मंदिर में दोबारा से उनका विवाह संपन्न कराया जाएगा।