फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Woman, 31, falsely claimed two strangers broke into her house and raped her

फेसबुक पर रच डाली अपने ही रेप की साजिश

Sat, 08 Jun 2013 05:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 08 Jun 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
Woman, 31, falsely claimed two strangers broke into her house and raped her

आपने सुना होगा कि इश्क में इंसान को न तो कुछ सुनाई देता है और न दिखाई, लेकिन इन मोहतरा की कारस्तानी सुनकर आप वाकई दंग रह जाएंगे। इस महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को दोबारा से पाने के लिए और सहानुभूति बटोरने के लिए अपने ही रेप की साजिश रच डाली।

विज्ञापन


ब्वॉयफ्रेंड को दोबारा पाने के लिए लिन्से एट्रिज नाम की इस महिला ने फेसबुक पर लिखा कि दो लोग उसके घर में जबरदस्ती घुस आए। उन्होंने उसके साथ रेप किया और उसे मारा भी।
विज्ञापन


ब्वॉयफ्रेंड को यकीन दिलाने के लिए उसने अपने आप को ही कई घूंसे मारे और अपनी फोटो खींचकर फेसबुक पर डाल दी। इतना ही नहीं उसने अपने कपड़े भी फाड़ डाले।

रेप के झूठे मामले को सच बनाने के लिए उसने इंटरनेट पर तीन दिन तक सर्च किया ताकि उसे कोई दो लोग मिल जाएं जिनकी प्रोफाइल वो पुलिस को दे सके। ऐसा हुआ भी, उसने इन दो लोगों के फेसबुक प्रोफाइल देखकर उन्हें तलाशा और झूठा आरोपी बना दिया। हालांकि बाद में सच्चाई जानने के लिए इन दोनों युवकों का फारेंसिक टेस्ट और मेडिकिल टेस्ट भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस को उनके खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिले तो केस रद्द कर दिया गया। बाद में पता चला कि ये सबकुछ फर्जी था। हालांकि महिला को जेल तो नहीं भेजा गया लेकिन उसे 200 घंटे की कम्यूनिटी सर्विस की सजा दी गई है।


एट्रिज के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड से जब इस संबंध में बात की गई तो उसने कहा कि उसे कुछ भी नहीं मालूम लेकिन वो उन दोनों लोगों के लिए बुरा महसूस कर रहा है जिन्हें बिना बात के फंसाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed