{"_id":"0a9b61172923324248e896cb7380674d","slug":"widow-sleeps-with-dead-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल तक पति के लाश सोई ये महिला","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एक साल तक पति के लाश सोई ये महिला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Nov 2013 05:10 PM IST
विज्ञापन
आप शायद ही इस बात पर यकीन करें, लेकिन बेल्जियम की ये महिला पिछले एक साल से अपने पति के शव के साथ सो रही है।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के अनुसार, बेल्जियम में अपने मृत पति के साथ सोने वाली इस महिला की जानकारी पुलिस को इसी हफ्ते मिली है।
यह पैर है या पहाड़? एक युवती बन गई 'डायन'
79 वर्षीय मार्शेल एच नाम की मौत पिछले साल नवंबर में ही हो गई थी। उसे अस्थमा की शिकायत थी। पति की अचानक मौत से उसकी पत्नी सदमे में आ गई और ये स्वीकार नहीं कर सकी कि उसके पति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
इस सदमे का असर ऐसा हुआ कि उसने अपने पति की लाश को दफनाया नहीं और उसी के साथ सोती रही।
ओह माई गॉडः ऐसे 17 जानवर न देखे होंगे कभी...
तीन दिन पहले 19 नवंबर को अधिकारियों को इस बारे में पता चला। हालांकि, अधिकारी जिस वजह से वहां पहुंचे वो कुछ और ही थी।
जिस घर में ये दंपति रहता था, उस घर के मालिक ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके किराएदारों ने उन्हें पिछले काफी समय से किराया नहीं दिया है।
इस कछुए के लिए किसने बुने सात स्वेटर?
पर दिलचस्प बात ये रही कि इस पूरे एक साल में न तो आसपास वालों ने और न ही मकान मालिक ने किसी तरह की बदबू आने की बात कही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है।
विज्ञापन