{"_id":"6cb70568-4c0c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"when-leopard-climbs-up-the-tree-scared-by-dogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब कुत्तों ने कर दी तेंदुए की सिट्टी-पिट्टी गुम ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जब कुत्तों ने कर दी तेंदुए की सिट्टी-पिट्टी गुम
बिलासपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Dec 2012 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के ठंडोडा गांव में एक तेंदुए की हिम्मत कुत्तों के झुंड के आगे जवाब दे गई। कुत्तों को अपनी तरफ बढ़ता देखकर वह झट से पेड़ पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक वह पेड़ पर चढा़ रहा। तेंदुए को देखने के लिए वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
भपराल व मरहाणा पंचायत में कई लोगों को घायल कर चुका यह आदमखोर तेंदुआ शुक्रवार को दोबारा किसी पर हमला करने की फिराक में था। लेकिन इस बार कुत्तों ने ही उसे घेर लिया। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची लेकिन तब तक वह वहां से भाग गया। वन विभाग की टीम उस आदमखोर तेंदुए की तलाश कर रही है।
विज्ञापन