फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   weird law that allowing motorists to eat animals they kill with cars

अजब कानून - एक्सीडेंट किया तो शाम की पार्टी पक्की

Mon, 25 Feb 2013 11:44 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 25 Feb 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
weird law that allowing motorists to eat animals they kill with cars

दुनिया जितनी अजीब है उतने ही अजीबो गरीब यहां के नियम कानून हैं। कई बार कानून इतने अजीबोगरीब बन जाते हैं कि यकीन करना मुश्किल होता है कि किसके हित में हैं और किसके खिलाफ। ऐसा ही एक गले से नीचे न उतरने वाला कानून बनाया है अमेरिकी प्रांत मोन्टाना के कानून निर्माताओं ने।

विज्ञापन


मेट्रो.को.यूके के मुताबिक मोन्टाना स्टेट में ये कानून पास हुआ है कि अगर किसी निवासी की गाड़ी के नीचे आकर जानवर की मौत हो जाती है तो वाहन चालक उस जानवर को पका कर खा सकता है। यानी कि अगर आपकी गाड़ी के नीचे हिरन आ गया तो शाम की मौज पक्की।
विज्ञापन


हैरान करने वाली बात ये रही कि संसद में ये कानून 19-2 के बहुमत से पास किया गया। इस कानून के अन्तर्गत वाहन चालक हादसे में मारे गए हिरन, मूस, एल्क और एंटीलोप जैसे जानवरों को कानूनी तौर पर पका कर खा सकते हैं। इस लिस्ट में पहले भेड़ और भालू जैसे नाम भी शामिल थे लेकिन बाद में यह सोचकर इनके नाम हटा दिए गए कि आर्थिक फायदे के लिए कहीं लोग जानबूझकर इनको गाड़ी से न कुचल दिया करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज से बातचीत में राज्य के प्रवक्ता स्टीव लेविन ने कहा कि इस बिल को लाने के पीछे हमारा प्रयास ये है कि लोग भोजन की संभावनाओं को नजरंदाज न करें। लेविन खुद पहले राज्य के जाने माने शिकारी रह चुके हैं।

लेविन ने कहा कि सब जानते हैं कि रोज ही सड़कों पर गाड़ियों के नीचे आकर सैंकड़ों जानवर मारे जाते हैं। यानी अच्छी क्वालिटी का बहुत सारा मांस सड़कों पर ही सड़ जाता है जिसके इस्तेमाल की अच्छी संभावना पैदा होनी चाहिए।


भालू और भेड़ को इस लिस्ट से बाहर रखे जाने के सवाल पर लेविन ने कहा कि ये जानवर जीवित तौर पर ही राज्य के लिए काफी लाभकारी हैं और ऐसे में केवल मांस के लिए इनका संभावित शिकार गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed