फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   want to know about you have to look body language

सच जानना है तो चेहरा नहीं बॉडी लेंग्वेज देखिए

Sat, 01 Dec 2012 12:20 PM IST
लंदन।
लंदन। Updated Sat, 01 Dec 2012 12:20 PM IST
विज्ञापन
want to know about you have to look body language

किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने, मगर कोई चेहरा भी तुमने पढ़ा है....एक फिल्मी गीत में चेहरे को मन का हाल बताने वाला कहा गया है। आमतौर पर भी यही कहा जाता है कि आपका चेहरा आपकी सोच का आईना होता है लेकिन एक नए अध्ययन के शोधकर्ताओं की मानें तो आपका चेहरा नहीं बल्कि आपका शरीर यह दर्शाता है कि आपके मन में चल क्या रहा है।

विज्ञापन



डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, जब पुरुषों और महिलाओं को कुछ अन्य व्यक्तियों के सिर से कंधे तक की तस्वीरें देकर उनके हावभाव को पहचानने का काम दिया गया तो वे ऐसा नहीं कर पाए, लेकिन जब उन्हें उस व्यक्ति की पूरी तस्वीर दी गई तो वे इसे बेहतर ढंग से कर पाए।
विज्ञापन


इस्राइली और अमेरिकी शोधकर्ताओं ने लोगों को एंडी मुरे और राफेल नाडाल समेत कई टेनिस खिलाड़ियों की तस्वीरें दिखाई। ये लोग विंबलडन में अंकों की बढ़त होने पर जीत और अंकों में गिरावट आने पर हार का सामना कर चुके हैं। सिर्फ  चेहरों की तस्वीरें देने पर लोग विजेताओं को हारने वालों से अलग नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed