{"_id":"15a3ea28bb33072d765d71ebfd98c86a","slug":"us-trainee-nun-smothered-her-newborn-child-in-convent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स लाइफ छिपाने के लिए नन ने घोंटा बच्चे का गला","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सेक्स लाइफ छिपाने के लिए नन ने घोंटा बच्चे का गला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Oct 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
किसी नन से ऐसी उम्मीद भी नहीं की जा सकती। जिसने अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए अपने ही नवजात बच्चे का गला घोंट दिया।
विज्ञापन
ऑल वॉयसेज डॉट कॉम की खबर के अनुसार, वॉशिंगटन में नन की ट्रेनिंग कर रही इस लड़की पर अपने नवजात बच्चे का गला घोंटकर उसकी हत्या करने का आरोप है।
'भूतों' को कैद करने वाली 17 तस्वीरें
सेफीना अमोआ नाम की इस नन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उस पर केस चलेगा।
अमोआ लिटिल सिस्टर्स ऑफ द पुअर नाम की संस्था में नन बनने की ट्रेनिंग कर रही थी। ईसाई धर्म में कैथोलिक नन को आजीवन ब्रम्हचर्य का पालन करना होता है।
लेकिन अमोआ संस्था में आने से पहले ही गर्भवती थी और उसने अपने अवैध संबंधों को सबसे छिपा कर रखा था।
जिस दिन उसने अपने बेटे को जन्म दिया वो डर गई। अमोआ को लगा कि बेटे के रोने की आवाज से उसका राज खुल जाएगा।
ये सोचकर उसने बच्चे का गला घोंट दिया। फिर अगले दिन उसने एक दूसरी नन को बताया कि बच्चा हिल डुल नहीं रहा है। दूसरी नन ने देखा कि बच्चे का शरीर नीला पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
वे उसे अस्पताल ले गए। पूछताछ के बाद सारी कहानी सामने अा गई।