{"_id":"7f97560a4609ef4ef724e23608c5d7cb","slug":"unborn-baby-kicking-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट में पल रहे बच्चे ने मारी लात, हो गया एक्सीडेंट!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पेट में पल रहे बच्चे ने मारी लात, हो गया एक्सीडेंट!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Dec 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना होने की हजार वजहों के बारे में आपने सुना और पढ़ा होगा, लेकिन इतनी दिलचस्प वजह के बारे में आपने शायद ही कभी सुना हो।
विज्ञापन
इस मामले में एक महिला ने एक्सीडेंट का सारा दोष गर्भ में पल रहे अपने बच्चे पर मढ़ दिया है। इस मां का कहना है कि ये दुर्घटना उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की वजह से हुई है।
दो मुंह के साथ पैदा हुआ सूअर, पर समस्या है कुछ और...
28 वर्षीय रेबेका नोवेल्स ने कोर्ट को बताया कि जिस समय वो ड्राइव कर रही थी उसी समय उसके गर्भ में पल रहे बच्चे ने उसे एक जबरदस्त किक मारी। जिसकी वजह से वो एक बुजुर्ग साइकिल सवार से टकरा गई।
विज्ञापन
डेली मेल की ख्ाबर के अनुसार, जिसके बाद 74 वर्षीय ग्राहम वाल्डेन नाम के इस शख्स को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
18 ऐसी दुर्लभ तस्वीरें जो आपने पहले नहीं देखी होंगी
दुघटना में वाल्डेन के सिर और सीने में काफी चोट आई थी। दुर्घटना के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई के दौरान रेबेका ने इस पूरे मामले में अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को दोषी बता दिया।
कहानी एक अभागी मां की, 40 साल से कैद है जिसका बेटा
उसने कहा कि उसने अपने हाथ मजबूती से स्टेयरिंग पर जमा रखे थे। लेकिन तभी उसके बच्चे ने उसके पेट पर एक जोर की लात मार दी, जिसकी वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया।
जज ने रेबेका पर जुर्माना लगाया और ये भी माना है कि ये तेज गति का मामला नहीं है क्योंकि उसे समय रेबेका की गाड़ी काफी धीमी थी।