{"_id":"24ebfad019b0ad6397cc1542ee08f6ad","slug":"two-python-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कुएं से निकले दो अजगर, क्या हुआ उसके बाद?","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
यूपी में कुएं से निकले दो अजगर, क्या हुआ उसके बाद?
सादाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2013 08:49 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के सादाबाद में गांव सोरई (पट्टी शक्ति) स्थित एक बोरिंग के कुएं से सोमवार की दोपहर दो अजगर निकल आए। यह कुआं करबन नदी के पास ही है।
विज्ञापन
कुंए में अजगर होने की सूचना वन विभाग को मिली तो उसने इसकी जानकारी आगरा की कीठम झील स्थित वाइल्ड लाइफ टीम को दी।
सूचना पर मंगलवार को वाइल्ड लाइफ टीम के कर्मवीर और राजकुमार राय वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से दोनों अजगर को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसमें एक अजगर सांप 8 फीट लंबा और 10 किलोग्राम वजन का था, जबकि दूसरा अजगर 5 फीट लंबा और 6 किलोग्राम का था।
इससे पहले भी इसी बोरिंग के कुएं से पिछले दो वर्षों में 3 अजगर दो बार में पकडे़ जा चुके हैं।