फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   turtle disguised as burger

आलू टिक्की या चिकन नहीं, ये है कछुआ बर्गर!

Fri, 02 Aug 2013 07:50 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Aug 2013 07:50 AM IST
विज्ञापन
turtle disguised as burger

आपने फास्ट फूड रेस्तरां में जाकर कई तरह के बर्गर खाए होंगे, लेकिन कछुआ बर्गर के बारे में शायद ही कभी सुना होगा। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि कछुआ बर्गर भी मौजूद है, लेकिन यह बिकाऊ नहीं है।  

विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के अनुसार, अब तक लोग हवाई यात्रा के दौरान जहरीले सांपों की तस्करी करते थे, लेकिन अब कछुओं को भी विमान यात्रा कराई जाने लगी है।

चीन के गुआंगझू बायून इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने ली नाम के एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो कछुआ लेकर जा रहा था। एयरपोर्ट की एक्स-रे मशीन में किसी जानवर के होने का अंदेशा हुआ, लेकिन शुरुआत में यह नहीं पता चल सका कि ये कछुए हैं।

विज्ञापन


एक दिन में दस सिगरेट पीता है कछुआ


जब सुरक्षाकर्मियों ने बैग खोला, तो अंदर फास्ट फूड चेन केएफसी के पैकेट थे। ली अड़ गया कि ये महज बर्गर हैं और उन्हें बिना तंग किए जाने दिया जाए। लेकिन सुरक्षाकर्मियों को कुछ अजीब लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि ली अपने पालतू कछुए को अपने साथ बर्गर बनाकर ले जा रहे थे ताकि वह किसी की नजर में न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed