{"_id":"224190aa16902434244c1dc2d8a02674","slug":"triumph-herald-car-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लासिक है पर 52 साल में 32 किमी चली ये कार, क्यों?","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
क्लासिक है पर 52 साल में 32 किमी चली ये कार, क्यों?
Updated Tue, 24 Sep 2013 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कार को 'एक संजीदा महिला मालकिन की एक क्लासिक कार' के रूप में जाना जाता है। लेकिन ट्रायम्फ हेरॉल्ड की सबसे खास बात जो इसे औरों से अलग बनाती है, वह है इसके द्वारा तय की गई दूरी।
विज्ञापन
52 वर्ष पहले फैक्टरी से ब्रांड न्यू निकलने के बाद इसने महज 32 किलोमीटर की दूरी तय की है। नीली और सफेद रंग की इस कार को डीलर ने खरीददार के घर ट्रेलर से पहुंचाई थी और इसमें 1961 का बना डिस्क अभी भी काम करता है
विज्ञापन
लाखों में नीलामी
ईस्ट एंग्लियन मोटर ऑक्शन कम्पनी द्वारा इसे शनिवार को वाईमोंढम में नीलाम किया जा रहा है। ट्रियूम्फ की वास्तविक मालिकिन की मृत्यु के सालों बाद उनके परिवार ने उस डीलर को वापस बेच दिया, जिससे यह खरीदी गई थी।
विज्ञापन
नीलाम करने वाले ट्रिस्ट्रम बेलमूर-स्मिथ ने कहा, ''जब डीलर कार को देखने गया तो उसे पता चला कि ब्रांड न्यू डिलीवर होने के बाद यह बिल्कुल भी नहीं चली थी। और उसने इसे अपने निजी कलेक्शन में शामिल करने का फ़ैसला किया।''
उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रायम्फ की नीलामी के दौरान इसकी कीमत 12 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक पहुंचेगी।