{"_id":"59464eda-d1b8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tounge-patch-cause-weight-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीभ के पैच से कम कीजिए वजन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जीभ के पैच से कम कीजिए वजन
Updated Mon, 10 Jun 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटे लोगों के बारे में मजाक उड़ता है कि वो जीभ पर कंट्रोल नहीं करते। लेकिन इसी तर्ज पर एक आदमी ने वजन घटाने के लिए जीभ को कंट्रोल में करने का तरीका ईजाद किया है। यह तरीका इतना अनोखा है कि आप चौंक उठेंगे।
विज्ञापन
इसमें जीभ पर एक खुरदुरा पैच लगाया गया जिससे व्यक्ति कुछ ठोस आहार को खा पाने में दिक्कत महसूस करता है।
इस तकनीकी के तहत कॉस्मेटिक सर्जरी से जीभ पर एक पैच लगा दिया जाता है। यह पैच स्टैंप साइज का होता है। इसकी वजह से कुछ भी ठोस खाने में काफी दर्द होता है। ऐसे में व्यक्ति के पास सिर्फ और सिर्फ तरल पदार्थ ही लेने का विकल्प रह जाता है।
विज्ञापन
जीभ पर लगे इस पैच की वजह से बोलने में भी थोड़ी दिक्कत पेश आती है। ब्रेवरली हिल्स के कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर निकोलस चुगे ने इस पैच को ईजाद किया है। उनका कहना है कि तरल पदार्थ में पोषक तत्व तो मिल ही जाते हैं साथ ही ये मोटापे को नियंत्रित भी करता है।
विज्ञापन
हालांकि अभी इस तकनीकी को एफडीए से मान्यता मिलनी बाकी है। इस पैच की कीमत दो हजार डॉलर के करीब है। हालांकि इस पैच पर डॉक्टर बिरादरी एक नहीं है और कई डॉक्टर इसका भरपूर विरोध भी कर रहे हैं।