{"_id":"8d5c332a5d466d2b6f339b19a56e777f","slug":"toothless-man-bites-off-neighbor-s-penis","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह में दांत नहीं, फिर कैसे चबा गया पड़ोसी का गुप्तांग ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मुंह में दांत नहीं, फिर कैसे चबा गया पड़ोसी का गुप्तांग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
मुंह में कोई दांत नहीं हो तो क्या आप कुछ चबाने का सोच सकते हैं? आप कहेंगे जब दांत ही नहीं हैं तो चबाएंगे कैसे लेकिन ये शख्स तो बिना दांतों के ही नरभक्षी बन गया।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, एक अंग्रेज जिसके मुंह में सिर्फ दो ही दांत थे वो अपने पड़ोसी का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया।
विज्ञापन
बात जुलाई की है जब तेज म्यूजिक सुन रहे जेसन मार्टिन को रिचर्ड हेंडरसन ने एक मैसेज लिखकर कहा कि वो अपने म्यूजिक प्लेयर की आवाज कम कर ले।
ये मैसेज पढ़ते ही मार्टिन को गुस्सा आ गया और उसने हैंडरसन के पायजामे को दांत में पकड़ लिया और तब तक नहीं छोड़ा जब तक कि उसने गुप्तांग अलग नहीं कर दिया। हालांकि बाद में उसे स्टिच करके जोड़ दिया गया लेकिन मार्टिन को दोषी माना गया है।
विज्ञापन
हैंडरसन ने बताया कि उस समय वो बेहद परेशान रहा और उसे इतना दर्द हुआ जो उसे आज तक नहीं हुआ। हालांकि मार्टिन का कहना है कि उसके मुंह में केवल दो दांत हैं। जब वो कुछ कम उबले आलू नहीं काट सकता तो ऐसा काम कैसे कर सकता है।