{"_id":"ed23ebf4-5953-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tomato-is-very-beneficial-in-stroke","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आप जानते हैं 'टमाटर' की ये खूबी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
क्या आप जानते हैं 'टमाटर' की ये खूबी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 08 Jan 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
आजकल कई लोग खाना खाते समय सब्जी से टमाटर को अलग कर देते हैं। बच्चे भी टमाटर खाने में आनाकानी करते हैं। लेकिन यही टमाटर अपने दम पर आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। जी हां टमाटर में इतना दम है कि वो कैंसर जैसी बीमारी को पास तक फटकने नहीं देता।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि टमाटर में मौजूद रसायन लाइकोपीन स्ट्रोक और कैंसर के खतरे को कम करने में काफी मददगार हो सकता है। लेकिन सीधे तौर पर टमाटर के सेवन से इस रसायन का लाभ नहीं लिया जा सकता है। इसलिए वैज्ञानिकों ने लाइकोपीन आधारिक एक दवाई बनाई है। इस दवा का नाम है एटेरोनोन।
विज्ञापन
अभी तक इस लाइकोपीन को सिर्फ रक्तवाहिनियों के प्रवाह को सुचारू बनाने के लिए लाभदायक माना जाता था। कुछ और प्रयोगों के बाद सामने आया है कि प्राकृतिक रूप से मिलने वाले इस रसायन को मरीजों की रक्तवाहिनियों को ज्यादा प्रभावी बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह दवा, ह्दय संबंधी रोग के खतरे को कम करने में काफी असरकारक हो सकती है।
विज्ञापन
कैम्ब्रीज यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर इयान विलकिंसन की मानें तो शोध के दौरान सामने आए नतीजे काफी अच्छे हैं। हालांकि यह कैमिकल स्ट्रोक के खतरे को कितना कम कर सकता है, इसके लिए अभी कुछ और शोध करने की जरूरत है।