{"_id":"5d83a384-e622-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tiger-takes-care-of-baby-piglets","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरनी से धोखा, सूअर के बच्चों को बनाया शावक","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
शेरनी से धोखा, सूअर के बच्चों को बनाया शावक
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Jul 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के चिड़ियाघर में एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां एक शेरनी, सूअर के बच्चों को अपना बच्चा समझकर उनका लालन-पालन कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि इस शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया था। लेकिन तीनों ही प्रीमैच्योर थे इसलिए उन्हें बचाया नही जा सका।
अमेजिंग एंड वीयर्ड डॉट कॉम के अनुसार, शावकों की मौत के कुछ दिन बाद ही से इस शेरनी की तबियत बिगड़नी शुरू हो गई और उसका स्वास्थ्य गिरने लगा।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के डॉक्टरों ने सोचा अगर इस शेरनी को किसी दूसरी शेरनी और शावक के साथ रख दिया जाए तो उसकी हालत सुधर जाएगी। लेकिन दुर्भाग्य से उस दौरान किसी शेरनी ने बच्चे नहीं दिए थे।
विज्ञापन
हारकर डॉक्टरों ने सूअर के चार बच्चों को शावकों की तरह के कपड़े पहनाकर शेरनी के बाड़े में छोड़ दिया। कुछ ही दिन बाद शेरनी के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा और आज वो पूरी तरह से स्वस्थ है।