{"_id":"7f279b5f3ccc8cba5c8280ff0c38bb82","slug":"three-year-old-horse-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंसिल से लिखने की उम्र में घोड़ा दौड़ाता है ये ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पेंसिल से लिखने की उम्र में घोड़ा दौड़ाता है ये
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
पूत के पांव पालने में ही दिखने लगते हैं, है न? ये कहावत आपने कई लोगों के मुंह से सुनी होगी और ये बच्चा उसी का जीता जागता उदाहरण है।
विज्ञापन
मेट्रो की खबर के अनुसार, अभी इस नन्हे बच्चे ने स्कूल जाना भी शुरू नहीं किया है लेकिन घुड़सवारी करने में इसे महारत हासिल है।
विज्ञापन
खाने के लिए सब कुछ करना पड़ता है भाई...
विज्ञापन
हैरी एडवर्ड ब्रैडी को लोग अब नन्हे बच्चे के तौर पर नहीं बल्कि एक कुशल घुड़सवार के तौर पर जानते हैं। तीन साल का हैरी अगले हफ्ते होने वाले हॉर्स ऑफ द ईयर शो में हिस्सा भी लेने वाले हैं।
एक दिमाग, दो सिर, चार आंख दो नाक, कौन है ये?
हैरी ने इसी साल घुड़सवारी शुरू की और इतने कम समय में ही उसके पास चार खिताब हैं। जिनमें से एक रॉयल नोरफॉक शो में उसने 50 में से 48 अंक हासिल किए थे।
मां ने तेंदुए के जबड़े से बचाया अपना लाल
हैरी का चयन बर्मिंघम में होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए कर लिया गया है। घोड़ा दौड़ाने के अलावा हैरी को ट्रैक्टर चलाने का शौक है। इसके साथ ही उसे रंगों से खेलना भी खूब रास आता है।