फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   three child rape to miner girl in feild

कैसे बचेगा समाज, बच्चे भी करने लगे गैंगरेप

Thu, 28 Feb 2013 10:10 AM IST
भदोही।
भदोही। Updated Thu, 28 Feb 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
three child rape to miner girl in feild

जैसे जैसे समाज भौतिकवादी होता जा रहा है बचपन समय से पहले खत्म होने लगा है। बाल सुलभ गुण और स्वभाव गायब होते जा रहा है और इसका ही एक उदाहरण है कि तीन बच्चों ने मिलकर एक बच्ची का गैंगरेप कर डाला। बच्ची की तबियत बिगड़ने पर मामला खुला और पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


भदोही के गोपीगंज थाना पुलिस ने दस से तेरह वर्ष की उम्र के तीन बच्चों पर आठ साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला दर्ज किया। तीनों बच्चों को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती है। तहरीर के अनुसार मंगलवार को वह स्कूल गई। स्कूल में लंच होने के बाद गांव का ही उसी स्कूल में पढ़ने वाला पांचवीं कक्षा का छात्र 13 वर्षीय छात्र मोहन, 12 वर्षीय सोहन और चौथी कक्षा का दस वर्षीय छात्र अमितेश (सभी काल्पनिक नाम) बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान खेत में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में जाने के बाद तीनों बच्चों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। स्कूल से आने के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी। उस वक्त बच्ची की मां मायके गई थी। घर पर मौजूद बच्ची की बड़ी बहन ने इसकी सूचना फोन पर मां को दी। दूसरे दिन बुधवार को मां घर पहुंची और बच्ची को लेकर थाने गई। पुलिस ने तीनों छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक एके शुक्ल ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed