{"_id":"1535b614-db08-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"the-universe-as-you-ve-never-seen-it-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह क्या! धरती से बड़ा चांद","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
यह क्या! धरती से बड़ा चांद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Jun 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज रात आपको चांद का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। आम दिनों की तुलना में आज का चांद 15 फीसदी ज्यादा बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकीला नजर आएगा। ये कहने की जरूरत तो है नहीं कि आज की रात खास होने वाली है लेकिन हम आपके लिए कुछ खास जरूर लाए हैं।
विज्ञापन
नासा के पूर्व आर्ट डायरेक्टर रॉन मिलर ने चांद की जगह सौर मंडल के ग्रहों को रखकर कुछ काल्पनिक तस्वीरें तैयार की हैं। डेथ वैली से ली गई इन तस्वीरों में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि यदि सौर मंडल के ये ग्रह हमारी पृथ्वी से चांद जितनी दूरी पर हों तो कैसे दिखेंगे।
विज्ञापन
देखें तस्वीरें:
डेथ वैली से ली गई इस तस्वीर में धरती के एकमात्र उपग्रह चांद को दिखाया गया है। चांद की कक्षा धरती से करीब 2 लाख 33 हजार 812 मील की दूरी पर है।
चांद की जगह अगर वरुण (नेप्च्यून) आ जाए तो? चांद की जगह वरूण कुछ इस तरह नजर आएगा।
सौर मंडल के इस सबसे बड़े ग्रह की कल्पना भी विशाल है। चांद की जगह बृहस्पति (जूपिटर)...ऐसा नजर आएगा।
लाल ग्रह मंगल (मार्स) चांद का लगभग दोगुना है। सफेद चांद की जगह अगर लाल ग्रह मंगल आ जाए तो नजारा कुछ ऐसा होगा।
सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध (मरकरी) अगर चांद की जगह आ जाए तो कुछ ऐसा नजर आएगा।
एक विशालकाय तस्वीर...शनि (सैटर्न) और उसका घेरा।
धरती का पडोसी ग्रह शुक्र जोकि सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह भी है। कुछ ऐसा नजर आएगा।