फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   ten seater crocodile motorbike made by indian man

मगरमच्छी बाइक, बैठते हैं एक साथ 10 लोग

Thu, 07 Feb 2013 01:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 07 Feb 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
ten seater crocodile motorbike made by indian man
कुछ लोग नया करने के लिए क्रेजी रहते हैं। कोई कार को हवाई जहाज बना डालता है तो कोई रथ बना देता है। लेकिन एक मैकेनिक ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए मगरमच्छी मोटरबाइक ही बना डाली। कमाल की बात ये है कि मगरमच्छ की तरह दिखने वाली इस बाइक पर एक साथ दस लोग सवारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


अमृतसर के प्रदीप मेहता पेशे से मोटरबाइक मैकेनिक हैं। प्रदीप को शुरू से ही मोटरबाइक पर तरह तरह के एक्सपेरिमेंट करने का शौक है। प्रदीप ने बताया कि वो काफी समय से ऐसी मोटरबाइक बनाने के बारे में सोच रहा था जो एक साथ तीन नहीं बल्कि दस लोगों को सवारी करा सके।
विज्ञापन


metro.co.uk के मुताबिक प्रदीप ये बाइक 13 फीट लंबी और 5 फीट चौड़ी है। बाइक का वजन 210 किलो है। सामने से देखने पर ये एक बड़े मगरमच्छ की तरह दिखती है। प्रदीप ने बताया कि उसने ये बाइक करीब डेढ़ साल पहले तीन हजार रुपए में खरीदी थी। प्रदीप ने आठ महीने तक मेहनत करके बाइक को मगरमच्छ के रूप में डिजाइन किया। बाइक की डिजाइनिंग में प्रदीप 45,000 रुपए का खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक एक लीटर में 35 किलोमीटर तक दौड़ती है। चूंकि बाइक बेहतरीन तरीके से डिजाइन की गई है  लिहाजा हर कोई इसे चला भी नहीं पाता। इसे चलाने के लिए लोगों को प्रदीप से प्रशिक्षण लेना पड़ता है। प्रदीप का कहना है कि इस अनोखी बाइक के चलते लोग उसे पहचानने लगे हैं। उसकी लोकप्रियता बढ़ी है और बाइक को मेले और प्रदर्शनी में दिखाने के लिए ले जाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed