फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   teenager tried to woo a girl by making horror movie

चूहे की चटनी बनाकर किया प्यार का इजहार

Fri, 02 Aug 2013 10:39 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Aug 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
teenager tried to woo a girl by making horror movie

लड़कियों को प्रभावित करने के लिए लड़के क्या कुछ नहीं करते, लेकिन आज तक किसी ने हॉरर मूवी बनाकर लड़की को खुश करने की बात नहीं सोची होगी। यह खबर कुछ ऐसी ही है।

विज्ञापन


डेली मेल की खबर के अनुसार, 19 साल के आंद्रे यंकी ने 16 साल की वर्जिनी लैंबरटुसी को प्रभावित करने के लिए घर पर ही भूतहा फिल्म बना डाली।
विज्ञापन


हालांकि ये भूतहा फिल्म कम और घिनौनी ज्यादा थी। साथ ही इस मामले में वर्जिनी प्रभावित होने के बजाय काफी डर गई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

डरना जरूरी है! देश में 'भूतों' के दस ठिकानों की सैर
विज्ञापन
विज्ञापन


यंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि ये वीडियो उसने 16 साल की उम्र में बनाया था। उसने स्वीकार किया कि वीडियो बनाने के दौरान उसने एक चूहे के साथ कसाई से भी बदतर सुलूक किया।

पश्चिमी लंदन के यंकी ने ये हॉरर फिल्म बनाने के लिए चूहा पकड़ा और उसे ग्राइंडर में डाल दिया। लगभग डेढ़ मिनट की इस क्लिप में यंकी चूहा पकड़ते दिख रहा है। उसने चूहे की आंखें ग्रिल कर दीं और उसे ग्राइंड कर दिया। उसके बाद पूरे कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था, जो काफी डरावना था।

वर्जिनी ने बताया कि इस दौरान यंकी काफी खुश नजर आ रहा था। लेकिन वीडियो देखने के बाद वर्जिनी को रातभर नींद नहीं आई और उसने शिकायत दर्ज करा दी। सुनवाई के दौरान यंकी ने स्वीकार किया कि उसने ऐसा किया था क्योंकि उसे चूहों से नफरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed