फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Teenage girl of New York addicted to eating deodorant

इस लड़की का 'डियो शौक' जानकर चकरा जाएंगे आप

Sat, 02 Mar 2013 11:00 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 02 Mar 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl of New York addicted to eating deodorant

लोगों को अजीबोगरीब शौक होते हैं। कोई मिट्टी खाने का शौकीन है तो कोई प्लास्टिक खाने का। लेकिन अमेरिका की निकोल को डिओडेरेंट (पसीने की बदबू दूर करने वाले स्प्रे और क्रीम) खाने का शौक है। अपने अजीबोगरीब शौक के चलते निकोल पूरे न्यूयार्क में फेमस हो चुकी है।

विज्ञापन


18 साल की निकोल को दिन भर डिओडेरेंट खाने का शौक है। वो पाउडर और स्प्रे के रूप में हर प्रकार के डिओडेरेंट को खा चुकी है। उसे डिओडेरेंट खाने का इतना शौक है कि एक दिन में एक दर्जन स्प्रे खत्म कर डालती है। घरवाले निकोल की इस अजीबोगरीब आदत से परेशान हो चुके हैं। डॉक्टर भी हैरान है कि इतनी मात्रा में सेंसेटिव इन्हेल करने के बाद निकोल को कोई बीमारी नहीं है।
विज्ञापन


मेट्रो.को.यूके के मुताबिक निकोल के अनुसार उसने चार साल की उम्र में पहली बार डिओडेरेंट का स्वाद चखा। ये उसे इतना अच्छा लगा कि वो इसे दिन में कई बार चखने लगी। बाद में हालात ये हो गए कि डिओडेरेंट खाए बिना निकोल को चैन नहीं आता। अगर वो दिन में दस या बारह बार डिओडेरेंट न खाए तो उसे बैचेनी होने लगती है और वो डाउन फील करने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि डॉक्टर निकोल को चेतावनी दे चुके हैं कि डिओडेरेंट खाने से उसके आने वाले दिन बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। निकोल ने भी डॉक्टरों की चेतावनी के बाद डिओडेरेंट की डोज कम कर दी है लेकिन फिर भी वो खुद को रोक नहीं पाती।

बकौल निकोल, उसने कई बार डिओडेरेंट को छोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। निकोल कहती है कि इसका टेस्ट इतना गजब का होता है कि इसके बिना रहा नहीं जा सकता। ये मुंह में जाते ही घुल जाता है और स्प्रे तो गजब की ताजगी ले आता है।



जब निकोल डिओडेरेंट नहीं खाती उसका मुंह सूखने लगता है और पेट में दर्द शुरू हो जाता है। लेकिन डिओडेरेंट लेने के बाद उसकी सफूर्ति लौट आती है। निकोल को यूएस टीवी शो 'माई स्ट्रेंज एडिक्शन' में दिखाया गया जहां उसने अपने शौक के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed