{"_id":"3d9243f573f329ee3555ff1017fa8326","slug":"teen-kills-woman-to-buy-dress-for-fianc-e","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड से पहली डेट के लिए कर दी महिला की हत्या","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गर्लफ्रेंड से पहली डेट के लिए कर दी महिला की हत्या
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 07:43 AM IST
विज्ञापन
ऐसा कहा जाता है कि इंसान प्यार में कुछ भी कर सकता है, लेकिन ऐसा प्यार भी किस काम का, जिसके लिए आशिक खूनी बन जाए।
विज्ञापन
श्रीलंका में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को ड्रेस देने के लिए एक औरत का खून कर दिया।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के मुताबिक ये शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक सुंदर सी ड्रेस खरीदना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसके लिए उसने एक औरत पर हमला कर उसे मार डाला और बाद में उसके पैसे चोरी कर लिए।
मामला ज्यादा दिलचस्प इसलिए है क्योंकि लड़का-लड़की कभी मिले नहीं। दोनों की बात फोन पर शुरू हुई थी और पिछले दो-तीन महीनों से दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे।
विज्ञापन
लड़की ने लड़के से पहली मुलाकात के लिए फरमाइश रखी कि वो उसके लिए एक सुंदर सी ड्रेस लेकर मिलने आए।
लड़के को लगा कि अगर वो बिना कुछ लिए गया तो उसकी बेइज्जती होगी और इसी लिए उसने एक अमीर औरत का पीछा करना शुरू किया और उसके बंगले में दाखिल हो गया।
जहां उसने महिला को मारकर उसके सारे जेवर लूट लिए। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।