{"_id":"f3edf40974160e1400ab17755ec91aae","slug":"syrian-girl-photo-won-first-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तस्वीर की सच्चाई जानकर रो पड़ेंगे आप","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इस तस्वीर की सच्चाई जानकर रो पड़ेंगे आप
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Mar 2014 08:37 AM IST
संभव है कि इस बच्ची की कहानी पढ़ने के बाद आप अपने बच्चे को घर के बाहर भेजने से पहले 10 बार सोचें।
डेली मेल की खबर के अनुसार, इस तस्वीर को यूनिसेफ की ओर से फोटो ऑफ द ईयर चुना गया है। तस्वीर जितनी विचलित करने वाली है, उसके पीछे की कहानी उतनी ही मार्मिक है।
11 साल की बच्ची की इस तस्वीर को स्वीडेन के फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया है। इस बच्ची का नाम दानिया किलसी है। फोग्राफर इस बच्ची से एलेपो क्लिनिक में मिला था।
फोटोग्राफर का कहना है कि बच्ी पूरी तरह खून से सनी हुई थी लेकिन उसके शरीर पर चोटें गहरी नहीं थीं। सीरिया के गृह-युद्घ के दौरान ये बच्ची अपने घर के बाहर खेलते हुए जख्मी हो गई थी।
ये तस्वीर साल 2012 की है। यूनिसेफ की ओर से आयोजित फोटो प्रतियोगिता में सिविल वॉर की भयाहवता को स्पष्ट रूप से दिखाने के लिए इस तस्वीर को विजेता तस्वीर घोषित किया है।