फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   stylish sunglasses frames can be printed

गजब, प्रिंटर से निकल रहे हैं डिजाइनर सनग्लासेज

Thu, 02 May 2013 01:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 02 May 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
stylish sunglasses frames can be printed

अगर आप बार बार अपने कीमती सनग्लासेज खोने से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की साबित होगी। जल्द ही ऐसे 3डी सनग्लासेज बाजार में आ रहे हैं जिन्हें प्रिंटर से प्रिंट करके बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


ये सनग्लास स्टाइलिश होने के साथ साथ कब्जारहित हैं। यानी कि ये पूरी तरह सिंगल फ्रेम हैं जिन्हें फोल्ड करके चश्मे का आकार दिया गया है।

डेली मेल के अनुसार लंदन की 3डी प्रिंटर डिटिजटूविजिट ने प्रिंटर से प्रिंट हो सकने वाले 3डी सनग्लासेस के फ्रेम डिजाइन किए हैं।

ये डिजाइन डिजाइनर रान रेड की नई आईवियर रेंज 'पीक्यू आइवियर' के लिए बनाए गए हैं जिनकी सनग्लासेस के बाजार में गहरी पैठ है।

सनग्लासेस के नए नॉयलान फ्रेम एक स्पेशल तरह के कलर प्रिंटर से प्रिंट किए जा सकते हैं। प्रिंटर की कमांड देने पर जो नायलॉन का जो फ्रेम निकल कर आएगा उसे फोल्ड करके कब्जारहित सनग्लास बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


फिलहाल सेन फ्रांसिस्को की कंपनी प्रोटोज इस तरह के प्रिंटेबल स्टाइलिश फ्रेम बना रही है।

प्रोटोज फ्रेम की कीमत इस समय 115 डॉलर रखी गई है लेकिन कंपनी का कहना है कि बाजार में चलन आते ही इसकी कीमत घटाई जा सकती है।

बताया जा रहा है कि जो कंपनियां खुद का सैटअप बनाना चाहती हैं उन्हें इसके लिए डेढ़ लाख डॉलर का स्पेशल प्रिंटर खरीदना होगा।

कंपनी ने बताया कि वो हर 36 घंटे में इस तरह के 25 जोड़ी चश्मे बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed