{"_id":"49948c94-4028-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"spicy-pizza-burger-for-only-adults","type":"story","status":"publish","title_hn":"झन्नाटेदार बर्गर, केवल वयस्कों के लिए","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
झन्नाटेदार बर्गर, केवल वयस्कों के लिए
ब्रिस्टल/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 07 Dec 2012 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बर्गर के शौकीन हैं और चैलेंज लेना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए सुपर स्पाइसी साबित होगी। अब भला बर्गर का चैलेंज से क्या संबंध? दरअसल ब्रिटेन के साउथ वेस्ट में ऐसा स्पाइसी बर्गर बनाया गया है जिसे खाने के बाद कस्टमर खून के आंसू रो पड़ेगा। दुनिया की सबसे खतरनाक और तीखी मिर्चियों के कांबिनेशन से बना ये स्पाइसी बर्गर इतना तीखा है कि बड़े से बड़ा तीखा पसंद भी पस्त हो जाए।
विज्ञापन
मेट्रो.को.यूके के मुताबिक 'अटोमिक बर्गर' नामक रेस्टोरेंट ने यह 'आग उगलने वाला' बर्गर बनाया गया है। इसकी कीमत रखी गई है महज 25 डॉलर। कीमत पर मत जाइए, अगर आप ये बर्गर खाना चाहते हैं तो आपको साबित करना होगा कि आप 18 साल के हो चुके हैं। यही नहीं इसे खाने से पहले आपको रेस्टोरेंट का एक डिस्क्लेमर भी साइन करना होगा। अगर आप सफलतापूर्वक बर्गर को समाप्त कर लेते हैं तो रेस्टोरेंट के 'हॉल ऑफ फेम' की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। साथ ही आपको मिलेगी अटोमिक फॉलआइट पिज्जा बर्गर की एक टी-शर्ट। लेकिन ये तभी संभव होगा जब आप खा पाएंगे ये झन्नाटेदार तीखा बर्गर।
विज्ञापन
दरअसल बर्गर को दुनिया की सबसे तीखी मिर्चियों 'स्कॉच बोनट' और 'नागा भूत जोलोकिया' यानी घोस्ट चिली के कांबिनेशन से बनाया गया है। इसके सॉस को भी इसी मिर्ची से तैयार किया गया है। यही नहीं बर्गर बनाने में बीफ, चीज और पिज्जा के दो तले हुए स्लाइस का इस्तेमाल किया गया है। कहने में ये स्टफिंग लज्जतदार हैं लेकिन इतने इतनी कैलोरी है कि सेहतमंद आदमी भी इतनी कैलोरी एक बार में हजम नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
बर्गर ही नहीं सॉस भी धमाकेधार
रेस्टोरेंट का स्टाफ कस्टमर को दस्ताने पहन कर ये बर्गर खाने की हिदायत देता है। क्योंकि अगर बर्गर का तीखा सॉस आपके हाथ लग गया तो हफ्ते भर से पहले जलन नहीं मिटने वाली। इस बर्गर को रेस्टोरेंट के मालिक मार्टिन बून्स और जेम्स रेली ने मिलकर बनाया है।