फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   snake under flight

उड़ते विमान में सांप देख यात्रियों के छूटे पसीने

Fri, 01 Nov 2013 04:22 PM IST
दिल्ली/एजेंसी
दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 01 Nov 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
snake under flight

सांप को देखकर अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते और जब यह भयावह जीव विमान में दिख जाए तो यात्रियों की हालत का अंदाजा खुद ब खुद लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


इजरायल से लंदन जा रहे यात्रियों ने जब विमान में एक सांप को देखा तो उनके पसीने छूट गए।

दरअसल विमान में एक यात्री चोरी छिपे एक सांप लेकर चढ़ गया। यात्री ने इजीजेट की इस उड़ान में सांप को एक कार्ड बोर्ड के बक्से में रख दिया।

विमान के उड़ान भरने के बाद चालक दल के सदस्यों को विमान में सांप होने के बारे में पता चला और इसके बाद इसकी सूचना बेडफोर्डशाइर पुलिस को दी गई।

इसके बाद विमान के लंदन के लयुटोन हवाई अड्डे पहुंचते ही पुलिस को बुलाया गया। विमान में सांप की मौजूदगी जानकार यात्रियों के होश उड़ गए।

हैरानी की बात ये थी कि एक व्यक्ति हवाई अड्डा सुरक्षा को भेदता हुआ विमान में सांप लेकर कैसे चढ़ गया।

इस बीच इजीजेट की प्रवक्ता ने कहा कि विमान में यह सांप एक बक्से में रखा रहा और यात्रियों को इससे कोई खतरा नहीं था।

उन्होंने कहा हमने इस मुद्दे को हवाई अड्डे के अधिकारियों के समक्ष उठाया है कि एक सांप का सुरक्षा जांच के दौरान पता क्यों नही चला। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed