फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   smart car drive and park itself

अब खुद चलेगी और पार्क हो जाएगी आपकी स्मार्ट कार

Sat, 06 Oct 2012 09:15 AM IST
लंदन/इंटरनेट डेस्क
लंदन/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Oct 2012 09:15 AM IST
विज्ञापन
smart car drive and park itself
शोधकर्ताओं ने एक ऐसी नई इलेक्ट्रिक स्मार्ट कार पेश की है, जो खुद ही चलेगी और पार्क करने का काम भी खुद ही कर लेगी। इतना ही नहीं, ड्राइवर के आवाज लगाने पर खुद ही हाजिर भी हो जाएगी। बीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, निसान की एनएसी-2015 कार केवल एक प्रोटोटाइप है, लेकिन जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कार निर्माता कंपनी का मकसद इसे 2015 तक बाजार में पेश करना है। हालांकि एक विश्लेषक ने कहा है कि बड़े पैमाने पर इस तरह की कारों के इस्तेमाल में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन


एनएससी-2015 निसान की लीफ मॉडल का एक संसोधित वर्जन है। इसे टोक्यो में सीटेक 2012 शो में लांच किया गया था। यह कार सेंसर, कैमरों, कंप्यूटरों और फोरजी कम्युनिकेशन के आधार पर काम करती है। यह इतनी स्मार्ट है कि खुद ही सड़क पर लगे चिन्हों को पहचान लेती है और रेड लाइट पर अपने आप ही रुक जाती है।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि ड्राइवर जैसे ही एनएससी-2015 से बाहर निकलता है, यह खुद को पार्क करना शुरू कर देती है। कार स्मार्टफोन से मिले निर्देशों के आधार पर काम करती है। कार को पार्किंग एरिया से बाहर निकालने और वापस जाने के लिए भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। कार का सिक्योरिटी सिस्टम भी कार में लगाए गए एक कैमरा के जरिए स्वयं ही संचालित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed