फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Sexual Harassment Case Dropped

आरोप मुक्त हुआ छह साल का 'यौन दुराचारी'

Fri, 13 Dec 2013 12:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Dec 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
Sexual Harassment Case Dropped

पिछले महीने अपनी सहपाठी को चूमने के कारण यौन दुराचार के आरोप का सामना करने वाला बच्चा अब वापस स्कूल जा सकेगा। उस पर लगे आरोप को वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका की ये चौंकाने वाली घटना पिछले महीने की है। छह साल के इस बच्चे को स्कूल से सिर्फ इसलिए निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि उसने अपनी क्लास की एक लड़की को चूम लिया था।
विज्ञापन


इस घटना के बाद ही बहस और वाद-विवाद का दौर शुरू हो गया था, जिसमें कहा गया था कि इस घटना को यौन उत्पीड़न के रूप में देखा जाना चाहिए।

पेशाब करने के दौरान, सांप ने किया गुप्तांग पर वार
विज्ञापन
विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के अनुसार, वहीं बच्चे की मां जेनिफर का मानना था कि इस मामले को कुछ ज्यादा ही तूल दिया जा रहा है। उनका कहना था कि वो अपने बच्चे को खुद ही सजा दे चुकी हैं और इस बात को कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर देखा जा रहा है।


इतिहास की 6 ऐसी बीमारियां, जिन्हें पढ़कर सिहर जाएंगे आप

आरोप का सामना करने वाले पहली कक्षा के छात्र हंटर येल्टन का कहना है कि वो इस लड़की को पसंद करता है और वो लड़की भी उसे पसंद करती है। उसने ये भी स्वीकार किया कि उसने लड़की का सिर्फ हाथ ही चूमा था।

एक ओर जहां अभिभावक इसे आपत्तिजनक नहीं मानते हैं, वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने इसे यौन दुराचार का मामला बताया था। दरअसल अधिकारी इसे बिना इजाजत छूने के मामले में रूप में देख रहे हैं।

पतले होने से शक्ल बदली, इम्तहान नहीं देने दिया!

दिलचस्प बात ये रही कि इस पूरे मामले में लड़की के माता-पिता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन अब जबकि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप को वापस ले लिया गया है तो हंटर जल्दी ही स्कूल जाने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed