{"_id":"0394e314-70df-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"rose-flower-of-love-many-people-love-this-sentiments","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपको पता हैं गुलाब के ये खास सीक्रेट्स","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
क्या आपको पता हैं गुलाब के ये खास सीक्रेट्स
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 07 Feb 2013 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए खास है। क्यों न हो आज रोज डे है यानी खूबसूरत गुलाब के जरिए प्यार का इजहार करने का खास दिन। क्या आप जानते हैं कि प्रपोज करने के लिए लोग आमतौर पर गुलाब के फूल की ही क्यों प्रयोग करते हैं। नहीं जानते तो अब जान लीजिए। गुलाब प्रेम का प्रतीक ही नहीं फूलों का राजा भी है। लाल, पीले, गुलाबी, सफेद और न जाने कितने ही रंगों में खिलने वाला यह फूल अपने आप में बेहद ही खास है। अपनी मनमोहक खुशबू और दिल में बस जाने वाली खूबसूरती के कारण ही गुलाब फूलों का राजा कहलाता है। दुनिया में गुलाब की लगभग 100 प्रजातियां पाई जाती हैं।
दुनिया भर के दिग्गज रहे गुलाब के कायल
सीरिया की शाहजादी पीले गुलाब से प्रेम करती थी। मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब सबसे अधिक प्रिय था। कहते हैं कि नूरजहां के दिल को खुश करने के लिए उनके शौहर रोज टनों के हिसाब से ताजे गुलाब उनके महल भिजवाया करते थे। यही नहीं गुलाब के इत्र का आविष्कार नूरजहां ने किया था। दूसरी खास बात ये कि भारतके पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू भी गुलाब के दीवाने थे। तभी तो उनकी अचकन में हमेशा गुलाब का फूल लगा रहता था। यूरोप के दो देशों का राष्ट्रीय पुष्प भी सफेद गुलाब और लाल गुलाब है।
फूल एक भावनाएं अनेक
कहने को गुलाब कई रंगों और रूपों में आता है। लेकिन सभी रूप और रंग प्रेम के इजहार और शांति का प्रतीक हैं।
सफेद गुलाब - शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार को दर्शाता है। पीला गुलाब - दोस्ती व खुशी का इजहार करता है। गुलाबी गुलाब - कोमलता, दोस्ती, नम्रता, कृतज्ञता के साथ ही एक नए रिश्ते की शुरुआत का भी प्रतीक है। नारंगी गुलाब - मोह व उत्साह को दर्शाता है। लाल गुलाब - सच्चे प्यार का प्रतीक है लाल गुलाब। फरवरी माह में वेलेंटाइन वीक के दौरान गुलाब की बिक्री जोरों पर रहती है। तो क्या आपने लिया अपने प्रेम के लिए एक फूल गुलाब का।