हैरतअंगेज! तो ऐसे दिखते हैं एलियंस के वंशज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाहें आप इसे मजाक मानें या फिर हकीकत। लेकिन जेरूसलेम में रहने वाले कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि इस दुनिया में जितने भी लोग हैं वो सभी एलियंस के वंशज हैं।
क्लोड वॉरिलॉन जो पहले पेशे से एक मोटर साइकिल जर्नलिस्ट थे उनका कहना है कि वो साल 1974 में एलियंस से मिल चुके हैं।
तभी उनसे मिलकर क्लोड को ये विश्वास हो गया कि सभी लोग एलियंस के ही वंशज हैं।
उनकी इस बात पर विश्वास करने वाले जितने भी लोग हैं, उन लोगों ने क्लोड की मान्यता से खुद को जोड़ लिया है और अपने आप को रेलियंस कहते हैं।
इलोहिम उनके भगवान
रेलियंस ये मानते हैं कि पूरी इंसानों की प्रजाति एलियंस के सबसे पहले वंशज इलोहिम से पैदा हुए हैं।
उनके हिसाब से इलोहिम उनके भगवान हैं और उनके स्वागत के लिए उन्हें हमेशा तैयार रहना चाहिए।
क्लोड ऐसे लोग जो उनकी बात मानते हैं उन्हें रेलियन नाम के धर्म में शामलि कर लेते हैं। यही नहीं उन्होंने तो इलोहिम के लिए कुछ बेहद खास भी किया है।
बना लिया एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल एंबेसी
क्लोड वॉरिलॉन को एलियंस पर इतना विश्वास है कि उनके स्वागत के लिए उसने एक खास तरह के भवन का निर्माण भी किया है।
इस भवन का नाम उसने एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल एंबेसी रखा है। ये भवन जेरूसलेम में बनाई गई है।
उसने एलियंस के यान की तरह ही एक मॉक स्पेसशिप भी बनाई है। वो अक्यर इस एंबेसी में बैठकर लोगों से बात करते हैं और उन्हें एलियंस के होने और उनसे जुड़ी अपनी यादें ताजा करते हैं।
सड़क किनारे कर रहे थे पेशाब, यूं लगी अचानक क्लास!