फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   radio sing and math famula will be solved

गणित से डरने वाले अब बजाएंगे रेडियो

Wed, 28 Nov 2012 12:15 PM IST
कानपुर।
कानपुर। Updated Wed, 28 Nov 2012 12:15 PM IST
विज्ञापन
radio sing and math famula will be solved

गणित अच्छे अच्छों को नानी याद करा देता है। लेकिन अब रेडियो बजाकर आप गणित

विज्ञापन
के कठिन से कठिन फार्मूले को सुलझा पाएगें और वो भी मिनटों में। मैथमेटिक्स की पढ़ाई अब आसान और रोचक होगी और ये काम रेडियो करेगा। आईआईटी कानपुर के टीचर और स्टूडेंट्स ने रेडियो मैथमेटिक्स प्रोजेक्ट पूरा कर लिया है। दिसंबर से ही ‘90.4 एफएम’ के माध्यम से प्रोजेक्ट का प्रसारण शुरू कर हो जाएगा। एफएम चैनल के जरिये मैथ के कठिन फार्मूलों को आसानी से हल करने का तरीका सिखाया जाएगा। यही नहीं एजूकेशनल रेडियो स्टेशन को मनोरंजक बनाने की कवायद भी चल रही है। आईआईटी प्रशासन की अनुमति मिली तो बॉलीवुड के गाने भी ‘90.4 एफएम’ पर गूंजेंगे।

रेडियो काउंसिल आफ इंडिया ने मैथ की पढ़ाई को आसान बनाने का फैसला कर इसकी जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर को सौंपी थी। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर प्रो. सत्यकी रे ने बताया कि आईआईटी कानपुर में एफएम स्टेशन चल रहा है। इसकी मदद से एग्रीकल्चर, मेडिकल, रिसर्च सहित अन्य क्षेत्र की जानकारी दी जा रही है। अब रेडियो मैथमेटिक्स का प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। दिसंबर से इसका प्रसारण शुरू  हो जाएगा।
विज्ञापन


यह प्रोग्राम जूनियर हाईस्कूल से इंटरमीडिएट तक के स्टूडेंट्स के लिए तैयार किया गया है। इसका प्रसारण आईआईटी के आसपास के 10 किलोमीटर एरिया में किया जाएगा। हालांकि, दायरा और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ‘90.4 एफएम’ को मनोरंजक बनाने की कोशिश भी चल रही है। योजना है कि कुछ घंटों के लिए फिल्मी और भक्ति गानों का प्रसारण भी किया जाए। विज्ञापन के प्रसारण का प्रयास भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed