पीने वालों के लिए नया बहाना, आ गया शराब पाउडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे करने के लिए कई जरिए हैं। कोई शराब पीता है तो कोई ड्रग्स लेता है। वहीं कुछ लोग इंजेक्शन भी लेते हैं।
हांलाकि ये सभी सेहत के लिए नुकसानदेह है, लेकिन फिर भी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब जल्द ही शराब का पाउडर यानी चूरा आसानी से खरीदी जा सकेगा।
पाउडर वाली इस शराब का नाम पैल्कोहोल रखा गया है। एक अमेरिकन कंपनी ने इस शराब को बनाया है और उनका कहना है कि इसे कई और तरीकों से भी लिया जा सकता है।
थोड़े में चढ़ेगी ज्यादा
हफपोस्ट के मुताबिक कंपनी के निर्माताओं का कहना शराब का ये चूरा या पाउडर बहुत तेज है। थोड़ा सा लेने पर ही इसका नशा तेजी से हावी होने लगता है।
उनका ये भी कहना है कि इस पाउडर वाली शराब को सलाद को और चटपटा बनाने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
यहीं नहीं, अगर आप चाहें तो फिर इसके और किसी ड्रिंक में मिला कर इसे और भी ज्यादा टेस्ट दे सकते हैं।
अभी मिलने में हो थोड़ा वक्त
इस प्रोडक्ट के लीगल होते ही इस बाजारों में उतार दिया जाएगा और फिर शराब के लिए बोतलों की जरूरत खत्म हो जाएगी।
हैरतअंगेज! बिना ऊंट के ही ऊंटनी ने दिया बच्चा