{"_id":"ff95339019848c8e36e626f40f3a4a34","slug":"poulos-robs-bank-gets-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लूटने के बाद भी भिखारी ही रह गया वो, पर क्यों?","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बैंक लूटने के बाद भी भिखारी ही रह गया वो, पर क्यों?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं दाने-दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम। वैसा ही कुछ इस शख्स के साथ भी हुआ। जिसने जान और भविष्य को खतरे में डालकर बैंक तो लूटा, लेकिन बाहर निकलते ही किसी और ने उसे लूट लिया।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के अनुसार, अमेरिका में टेक्सास पुलिस की खबर के अनुसार जैसे ही ये शख्स बैंक लूट कर निकला, किसी ने उसे ही लूट लिया।
विज्ञापन
बिना सेक्स हुई प्रेगनेंट, दिया बच्चे को जन्म!
विज्ञापन
लैरी पॉलोस ने एजुकेशनल इंप्लाइज क्रेडिट यूनियन में एक स्लिप डिपॉजिट की, जिस पर बम लिखा हुआ था।
चिड़िया की नजरों से कुछ ऐसी दिखती है हमारी दुनिया
स्लिप लेने वाले कर्मचारी को पहले तो यही लगा कि ये कोई मजाक है लेकिन कुछ ही देर बाद उसे ये अहसास हो गया कि वो बैंक लूटने की कोशिश कर रहा है। डर के मारे उसने उसे पांच हजार डॉलर दे दिए। हालांकि, वो सर्विलांस कैमरे में कैद तो हो गया था, लेकिन अभी उसके साथ बहुत कुछ होना बाकी था।
साथ ही कुछ लोगों ने 911 पर फोन भी कर दिया था। वो सारे पैसे लेकर बैंक से बाहर निकल रहा था। फोन करने वालों ने ये भी बताया कि जैसे ही वो अपने अपार्टमेंट के लिए निकला, उसके पीछे दो शख्स भी गए हैं।
मेंढ़कों की इतनी विचित्र प्रजाति आपने पहले नहीं देखी होगी
शिकायत के तहत जब पुलिस पॉलोस के घर पहुंची तो उसने अब भी वही टी-शर्ट पहन रखी थी। लेकिन उसके सिर से खून बह रहा था। पॉलोस और उसके रूममेट ने बताया कि कुछ लोगों ने पॉलोस को लूट लिया है।
उसके रूममेट ने ये भी बताया कि पॉलोस ने कुछ दिन पहले उसे बैंक लूटने की योजना के बारे में बताया था। पॉलोस पर लूट का मुकदमा दायर किया गया है। जबकि पॉलोस को लूटने वाला अभी तक नहीं पकड़ा गया है।