फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   plant delivers gold and silver

चौंकिए मत, अब सोना चांदी उगलेंगे पेड़ और पौधे

Mon, 15 Apr 2013 09:29 AM IST
न्यूयॉर्क।
न्यूयॉर्क। Updated Mon, 15 Apr 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
plant delivers gold and silver

पैसा भले ही पेड़-पौधों पर न उगता हों, लेकिन जल्दी ही आप कह सकेंगे कि सोना तो पौधों पर लगता है! जी हां, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक विकसित करने का दावा किया है, जिससे पौधों पर सोना हासिल किया जा सकेगा।

विज्ञापन


इस तकनीक को फाइटोमाइनिंग नाम दिया गया है। इसके माध्यम से मिट्टी में मौजूद स्वर्ण कणों को पौधों के द्वारा पाया जा सकेगा।

वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ पौधों में ऐसी क्षमता होती है कि वे अपनी जड़ों के माध्यम से मिट्टी में मौजूद निकल, कैडमियम और जिंक जैसे खनिजों को खींच कर अपनी पत्तियों और शाखाओं में ले आते हैं। लेकिन सोना आसानी से पानी में घुलने वाला खनिज नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में वैज्ञानिकों ने कुछ रसायनों का पता लगाया है, जो मिट्टी में सोने को ज्यादा घुलनशील बना देते हैं और इनकी मदद से स्वर्ण कणों को पौधे अपनी जड़ों के माध्यम से खींच सकते हैं। लाइवसाइंस पत्रिका ने यह जानकारी दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार सरसों, सनफ्लावर और तंबाकू के पौधे मिट्टी से स्वर्ण कणों को खींचने में ज्यादा कारगर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब जिन इलाकों में सोना मिट्टी में मौजूद है, वहां इन पौधों को की खेती को प्रोत्साहित किया जा सकता है। इन पौधों को जला कर इनसे सोने को निकाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed