फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   pigeons master touchscreens

लो जी...! अब कबूतर भी चलाने लगे टचस्क्रीन

Fri, 31 May 2013 04:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 31 May 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
pigeons master touchscreens

अगर आप ये सोचते हैं कि आप टचस्क्रीन इस्तेमाल करते हैं तो आप काफी स्मार्ट हैं तो हम आपको ये बता दें आप उतने भी स्मार्ट नहीं हैं जितना कि ये कबूतर। क्योंकि ये बिना किसी ट्रेनिंग के और बिना कुछ पढ़े लिखे भी बड़े आराम से टचस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ अयोवा के शोधकर्ताओं ने कबूतरों पर कुछ प्रयोग किए हैं और प्रयोग में पाया कि कबूतर भी बड़ी स्मार्टली टचस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इतना ही नहीं वो आपके दादा-दादी की तुलना में कहीं बेहतर ढंग से टचस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए शोधकर्ताओं ने जानवरों की बुद्घिमता का परीक्षण करने वाली मशहूर विधा "स्ट्रिंग टेस्ट" किया। इसके लिए उन्होंने दो स्ट्रिंग के बीच में खाने का कुछ सामान रख दिया। शोधकर्ताओं ने पाया कि करीब 74 से 90 फीसद कबूतरों ने सही वाली स्ट्रिंग को ही चुना।
विज्ञापन


इस प्रयोग को एक कदम आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने स्ट्रिंग की जगह दो बटन का विकल्प का दिया और इस बार भी कबूतर पास रहे। हालांकि शुरुआत में हर कबूतर ने थोड़ी झिझक तो दिखाई लेकिन ज्यादातर ने सही बटन ही चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर शोधकर्ताओं का मानना है कि कबूतर भी बेहतर तरीके से टचस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed