फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   pak actress meera get zcrazy about salman khan

प्रेम दीवानी की हठ, शादी तो सलमान से ही करूंगी

Mon, 11 Feb 2013 12:23 PM IST
मथुरा।
मथुरा। Updated Mon, 11 Feb 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
pak actress meera get zcrazy about salman khan
एक मीरा भगवान कृष्ण की दीवानी थी, दूसरी मीरा 'दबंग' की दीवानी है। नए जमाने की  मीरा कहती है कि दबंग की दीवानी हो चुकी हूं। शादी करूंगी तो बस अपने दबंग से वरना कुंवारी मर जाऊंगी। जी हां, नए जमाने की मीरा पाकिस्तान की टॉप हीरोइनों में शुमार है।
विज्ञापन


अब तक पाकिस्तान में 103 फिल्में बना चुकीं पाकिस्तानी अदाकारा मीरा के सपनों के राजकुमार बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान हैं। 27 वर्षीय अभिनेत्री सईदा इर्तिजा रुआब उर्फ मीरा ने कहा वह शादी करेंगी तो सिर्फ सलमान खान के साथ। नहीं तो आजीवन अविवाहित रहेंगी।
विज्ञापन


मीरा ने ये बातें एक होटल में कही। वो कान्हा की नगरी में मथुरा जेसीआई ग्रेटर के कार्यक्रम में शिरकत करने आई थीं। उन्होंने कहा कि सलमान खान उनके सपनों के राजकुमार है। सलमान एक परफेक्ट मैन है और उनसे अलग वो कुछ सोच ही नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed